लमहारी गांव के मतदाता ने किया वोट का बहिष्कार

छपरा : छपरा-महराजगंज लोकसभा के मांझी विधानसभा के इनायत पुर पंचायत के लमहारी गांव जहां लगभग दो हजार की आबादी वाले गांव में लगभग सात सौ मतदाता हैं। सभी लोगों ने आज पूर्ण रूप से वोट का बहिष्कार किया है। बता दें कि आज महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। महाराजगंज में दोपहर तीन बजे तक 42.47 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

वहीं इन लोगों का कहना है कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक यहां सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। यहां तक की इसके पूर्व पोलियो उन्मूलन अभियान का भी इन लोगों ने बहिष्कार किया था। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान भी लिया था। तब सड़क निर्माण का अस्वासन भी मिला था लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है। इस पंचायत में अबतक एक भी स्कूल नहीं है। जिसे नाराज ग्रामीणों ने ये फैसला लिया है कि इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं।

Chapra People 1 22Scope News

यह भी पढ़े : छपरा हिंसा मामला : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर, मौके पर FSL की टीम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Gangster Prince Khan House Demolition: धनबाद में प्रिंस खान के घर पर...

Gangster Prince Khan House Demolition: फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ एक बड़े कदम के तौर पर, धनबाद पुलिस ने शनिवार को वासेपुर में...

Wild Mushroom Food Poisoning: बरसात में जंगल की खुखड़ी बनी जहर!...

Wild Mushroom Food Poisoning: हजारीबाग ज़िले के इचाक ब्लॉक में देवकुली, बरका खुर्द और आस-पास के गांवों में दो-तीन परिवारों के दर्जनों लोग जंगली...

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी का Team India में ऐतिहासिक...

बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया। सबसे...