छपरा हिंसा मामला : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर, मौके पर FSL की टीम

छपरा : सारण लोकसभा क्षेत्र में कल यानी 20 मई को चुनाव हुए थे। छपरा में चुनाव के बाद बीजेपी और राजद के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और हिंसक झड़प हुई। जिसमें एक राजद कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि दो से अधिक राजद कार्यकर्ता घायल भी बताये जा रहे हैं। साथ ही वहां हिंसा को देखते हुए दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस घटना को लेकर छपरा में भारी तनाव बढ़ गया। हिंसा को देखते हुए शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घटनास्थल के आसपास के सभी एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर गिरे खून का सेंपल भी लिया। अभी भी दोनों गुटों में तनाव बढ़ा हुआ है। छपरा में हुई घटना को लेकर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष आपस में बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...