Nalanda में शांतिपूर्ण जारी है मतदान, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Nalanda

नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा लोकसभा क्षेत्र में 2365 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जिले में कुल 22 लाख 77 हजार 790 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।  इनमें 11 लाख 96 हजार 965 पुरुष तो 10 लाख 91 हजार 206 महिला वोटर हैं साथ ही 69 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। वे अपने बूथों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारियां कर ली गयी हैं। शाम छह बजे तक जो भी मतदाता वोट की पंक्ति में खड़े हो जाएंगे, उनको वोट डालने तक मतदान कराया जाएगा। कुल 2,365 बूथों पर मतदान करने के लिए 11 हजार 500 मतदान कर्मी लगाये गये हैं। इसके साथ ही, हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टी ईवीएम को लेकर बिहारशरीफ स्थित नालंदा कॉलेज पहुंचेंगे। वहां बनाये गये वज्रगृह में ईवीएम जमा करेंगे।

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक बूथ पर चार की संख्या में जवान तैनात किये गये हैं। इसी प्रकार, आठ सुपर जोनल, 29 जोनल मजिस्ट्रेट, 246 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ साथ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा घूम घूम कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। इस बार लोकसभा चुनाव में 29 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला 4 जून को होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव के समर्थन में PURNEA पहुंचे पूर्व मंत्री अख़लाक़ अहमद, कहा ‘जीत है सुनिश्चित’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NALANDA NALANDA NALANDA

NALANDA

Share with family and friends: