अवैध हथियार के साथ गाली गलौज करना पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

खगड़िया: बिहार पुलिस अवैध रूप से हथियार रखने और प्रदर्शन करने वालों के ऊपर कार्रवाई के लिए एक मुहीम चला रही है। इसके तहत अवैध रूप से हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है। खगड़िया में अवैध हथियार के साथ गाली गलौज करते हुए दो युवकों का एक लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसके ऊपर कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिला की पुलिस ने दोनों आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मामला खगड़िया के परवत्ता की है। मामले की जानकारी देते हुए गोगरी के डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को परवत्ता थानाध्यक्ष को एक वीडियो मिला जिसमें दो युवक हथियार लहराते हुए किसी के साथ गाली गलौज कर रहे थे। वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान डुमरिया बुजुर्ग निवासी केशव कुमार और अगुवानी निवासी मिथुन कुमार उर्फ़ मारकंडा के रूप में की गई है।

गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में एक गुट के युवक ने अवैध हथियार लहराते हुए गाली गलौज का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में चार युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है जिसमें दो की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया वहीं दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर और वैशाली के INDIA ALLIANCE प्रत्याशी ने किया संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

अवैध हथियार
Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img