बिहार-यूपी समेत इन राज्यों में हो रही वोटिंग, दांव पर दिग्गजों की साख

पटना/नई दिल्ली : बिहार-यूपी समेत- उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है. सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो वहीं, बीजेपी की तरफ से रघुराज सिंह शाक्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सपा इस सीट को जीतकर यह दिखाना चाहती है कि मुलायम सिंह का असली उत्तराधिकारी कौन है. आज 6 सीटों के तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. एक तरफ सपा के लिए यह विरासत का दांव है तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के लिए इस सीट पर परचम लहराने का सुनहरा मौका.

kudhni upchunav 22Scope News

चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही बीजेपी

बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही है. यहां तक कि नामांकन भरने से पहले बीजेपी के उम्मीदवार ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव उनके नेता हैं और शिवपाल राजनीतिक गुरु. इसके अलावा आज रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटें पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है.

बिहार-यूपी समेत: कुल 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. रामपुर सदर विधानसभा सीट पर आजम खां के नफरत भरा भाषण देने के बाद इनको 3 साल की सजा सुनाई गई जिस कारण रामपुर सदर विधानसभा सीट‌ खाली हो गई. इसलिए यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं.

सपा नेता आजम खान ने लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की खतौली सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायक की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था. तब से ही यह सीट खाली है. यूपी के रामपुर में सपा नेता आजम खान ने गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यहां बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और पीटा जा रहा है. पुलिस मोहल्लों में जाकर लोगों को वोट डालने से रोक रही है. लोगों को धमकाया जा रहा है.

सपा सांसद आरजी यादव ने भी आरोप लगाया है कि रामपुर में वोट डालने नहीं दिया जा रहा है. आए दिन लोगों की पिटाई होती है. उन्होंने कहा कि वही एसएसपी है जिन्हें चुनाव के दौरान शिकायत पर फिरोजाबाद से हटा दिया गया था. यहां लोगों की सुनने वाला कोई नहीं.

बिहार-यूपी समेत: कांग्रेस के पक्ष में मतदाताओं का रुझान

उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला. उन्होंने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी. छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांकेर में अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img