Best GPS in Jharkhand
Advertisment

नगर पंचायत चुनाव : बिक्रम और नौबतपुर में वोटिंग शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिक्रम/नौबतपुर : बिक्रम और नौबतपुर में नगर पंचायत चुनाव शुरू हुआ। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले के बिक्रम और नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव-2025 को लेकर सुबह सात बजे से मतदान सभी मतदान केंद्र पर शुरू कर दी गई है। अगर बात करे बिक्रम नगर पंचायत चुनाव को लेकर तो बिक्रम के सभी 27 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम भी किए गए हैं। यहां तक खुद पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर कुमार चौधरी और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। बिक्रम नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।

Goal 1 22Scope News

दोनों पद के लिए कुल 11 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है

साथ ही बता दें कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। जिसके कारण दोनों पद के लिए कुल 11 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि 14 वार्ड में 39 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था जिसमें पुरुष और महिला शामिल हैं। इसके अलावा विक्रम नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 18,340 है जो अपना मत का प्रयोग कर रहे हैं। अगर बात करे नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव 2025 को लेकर सुबह सात बजे से ही सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर कुल 15 वार्डो में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाताओं की संख्या 20 हजार 394 है जो अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

नौबतपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए इस बार 6 प्रत्याशियों ने किस्मत अजमा रहे हैं

इस साल नौबतपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए इस बार छह प्रत्याशी अपना किस्मत अजमा रहे हैं। जिसमें एक महिला है जबकि पांच पुरुष हैं। जिनका नाम बेबी देवी उर्फ बेबी चौधरी, सरयू मोची, राजकुमार पासवान, श्रीभगवान पासवान, राजगीर पासवान और श्याम कुमार आजाद हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें लाल बिहारी, राम जितेंद्र प्रसाद और श्याम बाबू शामिल हैं। जबकि कुल 15 वार्डों में 45 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था।

जिला प्रशासन के तरफ से नगर पंचायत चुनाव में एक विशेष व्यवस्था भी की गई है

इस बार राज्य चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन के तरफ से नगर पंचायत चुनाव में एक विशेष व्यवस्था भी की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए ई-वोटिंग की व्यवस्था की गई है। जो बिक्रम और नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव में उपयोग की जारी है। इसका फायदा विकलांग और दिव्यांग के अलावा जो चल नहीं सकते या जो लोग क्षेत्र से बाहर हैं उनके लिए घर पर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए मतदान करने की व्यवस्था किया गया है। वहीं सुरक्षा कि कमान पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह और फुलवारी-2 डीएसपी दीपक कुमार स्वयं संभाल रहे थे।

पहली बार ई-वोटिंग में आई समस्या फिर कर लिया गया ठीक

आपको बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव में पहली बार ई-वोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। जो कि आज पटना जिले के बिक्रम और नौबतपुर में ई-वोटिंग से पंचायत चुनाव करायी जा रही है। इस बार पहली बार नगर पंचायत में राज्य चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन के तरफ से नगर पंचायत चुनाव में ई-वोटिंग की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। जिसका 86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर ई-वोटिंग से वोट डाल रहे हैं। वहीं शुरुआत में थोड़ी इसमें समस्या आई लेकिन समय रहते इसे दुरुस्त कर लिया गया।

Naubatpur Ele 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार नगर पालिका उपचुनाव में 33 हजार मतदाताओं ने ई-वोटिंग के लिए किया निबंधन, इतने हैं वैध…

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सरावगी ने कहा- रिकॉर्ड मतों से जीत...

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग 30 जुलाई को हो चुकी है जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।...

गंगा कटाव पर सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- 2 दिन में...

भागलपुर : भागलपुर में गंगा के तेज कटाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी में समा जाने के बाद बिहार सरकार...

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...