झारखंड पंचायत चुनाव : 4345 पंचायत में मतदान होगा, बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने दी जानकारी

झारखंड पंचायत चुनाव : 4345 पंचायत में मतदान होगा, बैलेट पेपर से होगी वोटिंग- झारखंड में पंचायत चुनाव होंगे.

इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉफ्रेंस कर जानकारी दी.

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि

राज्य में 4 चरणों में पंचायत चुनाव होगा.

इसके लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है.

वोटिंग 14 मई, 19 मई, 24 मई और 27 मई को होगी. मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं होगी.

उन्होंने कहा कि राज्य के 4345 पंचायत में मतदान होगा.

जिसमें 53480 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. झारखंड में 1 करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 मतदाता है.

मतदान के लिए 12 प्रकार के पहचान पत्र मान्य होंगे. वहीं वोटिंग के लिए मतदाता पेटी का उपयोग होगा.

नगर पालिका में आचार संहिता लागू नहीं

निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को शपथ पत्र भरना होगा. पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद काउटिंग होगी. राज्य में पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है, लेकिन नगर पालिका में आचार संहिता लागू नहीं होगा. चुनाव के लिए 45 निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे. चुनाव के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती होगी.

राज्यपाल ने दी स्वीकृति

बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की. झारखंड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु कुल चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे.

इस बार भी नहीं सुलझा पिछड़ों का आरक्षण का मसला

बता दें कि इस बार भी पंचायत चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण का मसला नहीं सुलक्षा. पिछड़ों के लिए आरक्षण के लिए जरुरी था कि राज्य में उनका ट्रिपल टेस्ट हो, लेकिन राज्य सरकार के द्वारा ट्रिपल टेस्ट नहीं करवाने के कारण पिछड़ों का आरक्षण का मामला लटक गया. राज्य में ओबीसी को महज 14 फीसदी आरक्षण प्राप्त है, जबकि इस वर्ग की आबादी 51 फीसद है. आरक्षण बढ़ाने की मांग पुरानी है, लेकिन पंचायत चुनाव की घोषणा से पिछड़ों को निराशा हाथ लगी है.

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...