कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

रांची: लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 मई को मतदान होगा। रांची जिले के सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 2377 पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाबलों को शुक्रवार को रवाना किया जाएगा।

सुबह 7 बजे पुलिस लाइन से सुरक्षाबलों और मोरहाबादी से सुरक्षाबलों के साथ पोलिंग पार्टी को मानदेय भुगतान करके रवाना किया जाएगा। गुरुवार को पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर का थर्ड रैंडमाइजेशन किया गया।

सभी पार्टी को विधानसभावार बूथ आवंटित किया गया। करीब 950 वाहन सुरक्षित रखे गए हैं। सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है, ताकि वाहनों के मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

गुरुवार को चुनाव ऑब्जर्वर डीएस रमेश, पुलिस ऑब्जर्वर डॉ. जालिंदर डी सुपेकर और डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम का जायजा लिया।

ऑब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम में लाइटिंग, पुलिस पदाधिकारियों-कर्मचारियों को दी जा रही व्यवस्था की जानकारी ली। इधर, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए रांची जिले के बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

Share with family and friends: