मोदी सरकार पर जमकर बरसी वृंदा करात, वन नेशन वन इलेक्शन पर जानिए क्या कहा

पाकुड़. सीपीआईएम की पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद वृंदा करात पाकुड़ पहुंची। यहां उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मोदी सरकार पर बरसी वृंदा करात

वृंदा करात ने कहा कि सीपीआईएम ने इसका शक्त विरोध किया है। उन्होंने इसे संविधान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव को सीपीआईएम हर जगह जाकर रुकवाने का काम करेगी।

बता दें कि, कल ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर संसद के विंटर सेशन में बिल लाया जाएगा।

बता दें कि, वन नेशन वन इलेक्शन के अध्ययन को लेकर लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस पर फैसला लेते हुए कैबिनेट से मंजूरी दे दी है।

हाल के सप्ताहों में भाजपा ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए अपनी वकालत तेज कर दी है, जिसका उल्लेख प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी किया था। उन्होंने कहा था कि एक साथ चुनाव “समय की जरूरत” है। पीएम मोदी ने तर्क दिया था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधाएं पैदा कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img