JEE Mains में VVCP ने फिर लहराया परचम, इन छात्रों ने….

पूर्णिया: विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अधीन संचालित विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए JEE Mains 2025 में ज़िले भर में दबदबा कायम किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ज़िले के शीर्ष तीन स्थानों पर VVCP के मेधावी छात्रों ने कब्जा किया है। भास्कर आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4 परसेंटाइल प्राप्त कर ज़िले में प्रथम स्थान हासिल किया है। अभय कुमार साह ने 97.7 परसेंटाइल के साथ दूसरा स्थान एवं राघव मिश्रा ने 97 परसेंटाइल प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इतना ही नहीं, VVCP के 5 और छात्रों — सौरभ कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार मुरारका, प्रवीण कुमार और प्रशांत कुमार — ने JEE Advanced 2025 के लिए क्वालिफाई किया है। कुल मिलाकर 8 छात्रों का JEE Advanced 2025 के लिए चयन हुआ है, जो VVCP की संकल्पशक्ति, समर्पण और मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के निदेशक प्रशांत शंकर ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें – अगले दिन का Routine पहले ही बना लेते हैं ACS एस सिद्धार्थ, छात्र और शिक्षक के साथ संवाद में कहा…

छात्रों को और अधिक प्रेरित करते हुए राजेश मिश्रा जी ने जोशीले अंदाज़ में नारा दिया — “ये दिल मांगे मोर!” — जिसका छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया और अपने लक्ष्य की ओर और अधिक जोश के साथ अग्रसर होने का संकल्प लिया। VVCP ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पित शिक्षकों और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna में 10 बजे के बाद किया ये काम तो होगी कार्रवाई, पटना SSP ने लेजर लाइट…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...