RJD कार्यकर्ताओं को दी उपहार में घड़ी, कहा ‘याद दिलाएगा कि…’

नालंदा: अगले वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। इसी कड़ी में राजद भी अपनी पूरी तैयारी में जुट गई है। राजद ने सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत हो सके। इसी कड़ी में बिहारशरीफ में नगर इकाई ने एक आगामी कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक की।

बैठक नगर अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी की अध्यक्षता में की गई जिस बैठक में पार्टी के नेता और वार्ड अध्यक्षों ने भी भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यकर्ता संवाद सम्मलेन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान प्रधान महासचिव सुनील यादव ने बताया कि हम एनडीए से मुकाबला के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहे हैं। वर्तमान में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से लेकर पार्टी की मजबूती तक हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान शहर के सभी वार्ड अध्यक्षों को एक एक घड़ी दी गई।

इस दौरान विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार ने कहा कि यह घड़ी हमें हमेशा याद दिलाती रहेगी कि चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं नगर अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने कहा कि तेजस्वी यादव का जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम दशहरा के बाद किसी भी दिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम नालंदा जिले की सभी सात सीटें जीतने का संकल्प लेकर चले हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्व CM भोला पासवान की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...

चास थाना दिवस में 8 भूमि विवादों का निपटारा, पुलिस ने...

Bokaro News: चास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान...

मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास व...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img