पटना : जीविका दीदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राजधानी पटना में आज राज्य के विभिन्न जिलों से आए जीविका दीदियों ने पटना की सड़कों पर हंगामा करते हुए पूरी तरह से गांधी मैदान को जाम कर दिया। हजारों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां फस गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं समझाने के बाद जीविका दीदी नहीं मानी तो पटना में गांधी मैदान के नजदीक महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन छोड़ा। जिसके बाद उनके बीच भगदड़ मच गई। बता दें कि भारी संख्या में जीविका दीदी सड़कों पर उतरी थी।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट







