Danger Level से ऊपर है जलस्तर, गांधी घाट पर रोकी गई गंगा आरती

Danger Level

पटना: गंगा नदी में जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा नदी के आसपास के क्षेत्रों में पानी घुसने लगा है। राजधानी पटना में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि तटीय इलाकों में प्रशासन अपनी सतर्कता बरत रही है और इसी सतर्कता के तहत अगले आदेश तक गांधी घाट पर होने वाले गंगा आरती पर रोक लगा दी गई है।

गंगा घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है जिसकी वजह से सतर्कता बरतते हुए अगले आदेश तक के लिए यहां गंगा आरती पर रोक लगा दी गई है। पानी गांधी घाट पर सीढ़ियों से ऊपर रिवर फ्रंट पर बहने लगा है। वहीं दीघा घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से कुछ ही सेंटीमीटर नीचे है। गांधी घाट पर गंगा आरती पर रोक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से लगाया है। जलस्तर सामान्य होने पर फिर से गंगा आरती शुरू की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Earthquake: किशनगंज में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Danger Level Danger Level

Danger Level

Share with family and friends: