Advertisement
Advertisement

उत्पाद सिपाही नियुक्ति: आज से फिर शुरू होगी शारीरिक जांच परीक्षा

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के तहत मंगलवार से एक बार फिर शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रारंभ हो गया है। हालांकि, पलामू में अब यह परीक्षण नहीं लिया जाएगा, जहां करीब 42,000 अभ्यर्थी अभी शेष हैं। इन अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण अब राज्य के अन्य छह केंद्रों पर किया जाएगा। पलामू केंद्र पर प्रस्तावित परीक्षाएं 19 और 20 सितंबर को अन्य छह केंद्रों में संपन्न होंगी।

राज्य के जिन छह केंद्रों पर अब यह परीक्षण होगा, उनमें स्मार्ट सिटी क्षेत्र (धुर्वा), झारखंड जगुआर, टेंडर ग्राम (रातू), पुलिस केंद्र (गिरिडीह), जेएपीटीसी (पदमा), सीटीसी (मुसाबनी), और जैप 9 कैंपस (साहिबगंज) शामिल हैं। शारीरिक जांच परीक्षा 13 सितंबर तक चलेगी और 19-20 सितंबर को पुनः आयोजित की जाएगी।

शारीरिक जांच परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 8:15 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि ठंडे मौसम में परीक्षण पूरा किया जा सके। प्रत्येक दिन लगभग 3,000 अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा। अभी तक कुल 1.14 लाख अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शेष है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...