एनआईए ने गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश कुमार को रिमांड पर लिया, 12 अगस्त तक पूछताछ जारी

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश कुमार उर्फ आकाश साहू को टेरर फंडिंग मामले में रिमांड पर ले लिया है। आकाश कुमार रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मटवे गांव का निवासी है।

एनआईए ने आकाश कुमार को हाल ही में गिरफ्तार किया था और उसे एनआईए की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया था। अदालत ने एनआईए को 12 अगस्त तक आकाश कुमार से पूछताछ करने की अनुमति दी है। पूछताछ के दौरान, एजेंसी अमन साहू के लेवी और रंगदारी के रुपए के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेगी, जिसे आकाश ने रियल इस्टेट में निवेश किया है।

इससे पहले, फरवरी में एनआईए ने अमन साहू के गिरोह के एक सदस्य शंकर यादव को भागलपुर से गिरफ्तार किया था। एनआईए की इस कार्रवाई से गैंगस्टर अमन साहू के आपराधिक नेटवर्क और उसके वित्तीय लेनदेन की जांच में महत्वपूर्ण सबूत प्राप्त हो सकते हैं।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...