नेपाल से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई परेशानी, बाढ़ की चपेट में सारण के कई इलाके

सारण : नेपाल से पानी छोड़े जाने की वजह से सारण ज़िले के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वाल्मीकि नगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद से गंडक नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और सारण तटबंध के नीचले इलाकों में कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है। खासकर परसा प्रखंड के दर्जनों गांवों में लोग अपने परिवार और मवेशियों के साथ सारण तटबंध पर डेरा डालने को मजबूर हैं।

मशरख, पानापुर, अमनौर, मकेर, परसा व दरियापुर सहित कई गांव इसकी चपेट में हैं। इलाके की सड़कों के पानी में डूब जाने से लोगों का दूसरे इलाकों से संपर्क भी टूट गया है और उनके लिए जरूरत का सामान खरीदना भी मुश्किल हो गया है। परसा के अंचलाधिकारी अखिलेश चौधरी का कहना है कि प्रशासन हालात पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए है। उन्होने कहा कि हालात से ज़िला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। अधिकारी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और लोगों की आवाजाही के लिए चार नाव की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...