Wayanad लोकसभा सीट का परिणाम घोषित, प्रियंका गांधी…

commercial advertisement
Ad

पटना: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का मतगणना आज हो रहा है। दोनों लोकसभा सीट में एक सीट है केरल का वायनाड जबकि दूसरा है महाराष्ट्र का नांदेड़ लोकसभा सीट। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव का परिणाम आ गया है और इस सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं वायनाड लोकसभा सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही। प्रियंका गांधी ने 622338 वोट प्राप्त किये और 410931 वोटों से सीपीआई के सत्यन मोकेरी को हराया।

सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 211407 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के नव्या हरिदास को मात्र 109939 वोट प्राप्त हुए। बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी सांसद चुने गए थे। राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बरेली से भी जीत दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया और फिर यहां से चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी उतरी। प्रियंका गांधी ने वायनाड से एक बड़ी जीत दर्ज की है।

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार लगातार आगे चल रहे हैं जबकि दूसरे नंबर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। नांदेड़ लोकसभा सीट पर माना जा रहा है कि भाजपा के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे और यह सीट भाजपा की झोली में जाएगी। अब तक के मतगणना परिणाम के अनुसार भाजपा के डॉ शांतुकराव को 522490 वोट मिला है जबकि कांग्रेस के चवण रविंद्र वसंतराव को 483125 वोट। अब तक के परिणाम को देखते हुए माना जा रहा है कि नांदेड़ सीट भाजपा के खाते में जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Lok Sabha By Election में नांदेड़ में भाजपा कांग्रेस में कांटे का टक्कर तो वायनाड में प्रियंका गांधी का ये है हाल…

Wayanad Wayanad Wayanad

Wayanad

Latest

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...

बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम दिन है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा...