Weather Alert: 11 जिलों में घना कोहरा, 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, शीतलहरी के आसार

 Weather Alert के तहत 11 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।


Weather Alert : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के असर से राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहरी की स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Weather Alert:घना कोहरा छाने वाले जिले

शनिवार सुबह गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इससे सुबह के समय विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।


  1. 11 जिलों में सुबह घना कोहरा छाने की चेतावनी

  2. अगले 2–3 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक गिरने का अनुमान

  3. तीन जनवरी से शीतलहरी चलने की संभावना

  4. सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी, दिन में धूप से राहत

  5. जमशेदपुर और देवघर में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज


Weather Alert:तापमान में गिरावट और शीतलहरी का असर

मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से कई इलाकों में शीतलहरी चल सकती है। सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ने से लोगों की परेशानी में इजाफा होगा। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है और मौसम शुष्क रह सकता है।

Weather Alert: रांची समेत जिलों का तापमान हाल

शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 1.5 डिग्री अधिक रहा। कांके में तापमान 5.2 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि गुमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया—मेदिनीनगर 7.7, बोकारो 9.1, जमशेदपुर 11.6, चाईबासा 10, हजारीबाग 7.8, लातेहार 10.4, लोहरदगा 6.7, खूंटी 8.0 और कोडरमा 9.9 डिग्री सेल्सियस।
जमशेदपुर में विजिबिलिटी 700 मीटर और देवघर में 600 मीटर दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा का 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates