रांची: आगामी चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में भारी वर्षा का संकेत दिया है।
विभाग के अनुसार, झारखंड में शुक्रवार तक वर्षा की संभावना है। इस दौरान कई जिलों मे तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को हल्की वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में वर्षा से गर्मी से परेशानी हो रही थी।
शहर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस था, जो कि तीन दिनों में लगभग चार डिग्री बढ़ गया है। पिछले चौबीस घंटों में चार मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल 16 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।



































