Jharkhand Weather: Jharkhand में बसंत के आगमन के बाद से मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस किया गया। दिन में ठंड कम और धूप ने थोड़ा परेशान करना भी शुरु कर दिया है। हालांकि अब मौसम विभाग के अनुसार मौसम में एक बार फिर बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो सर्द हवा आने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रात में न्यूनतम पारा में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
रात में अचानक बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फवारी होने और कई जगहों पर बारिश होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। दो दिनों के बाद उत्तर की सर्द हवा मैदानी भागों से होते हुए सीधे झारखंड प्रवेश करेगी। इससे रात के दौरान अचानक ठंड बढ़ सकती है। सुबह में कनकनी बनी रहेगी।
Highlights


