पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम, गर्मी बढ़ेगी

रांची. रांची और आसपास के इलाके में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

इससे दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दक्षिणी हिस्से खास कर पूर्वी सिंहभूम इलाके में हल्की वर्षा हुई है.

सबसे अधिक गुड़ाबांधा में 7.4 मिमी बारिश हुई है. इसके अलावा गुमला, खूंटी, सिमडेगा, खरसावां, पश्चिम सिंहभूम आदि जगहों पर भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई.

इधर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण दो दिन के बाद झारखंड के कुछ हिस्सों में आशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है.

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि, छह मार्च को रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था. यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई.

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...

Dhanbad Durga Puja Security: धनबाद में दुर्गा पूजा की सुरक्षा का...

Dhanbad Durga Puja Security: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस...