Welcome World Cop Winners Team India : टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इंदिरा गांधी की 1983 वर्ल्ड कप वाली तस्वीर भी हुई वायरल

डिजीटल डेस्क : Welcome World Cop Winners Team India : टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इंदिरा गांधी की 1983 वर्ल्ड कप वाली तस्वीर भी हुई वायरल। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया ने भारत पहुंचते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1983 की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है जिसमें उनके साथ तबकी विश्वविजेता बनने वाली कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य खिलाड़ी दिख रहे हैं। उस तस्वीर में तत्कालीन विश्वविजेता टीम में शामिल रहे ऑलराउंर रोजर बिन्नी इंदिरा गांधी के साथ दिख रहे हैं जो कि मौजूदा भारतीय टीम के साथ पीएम मोदी वाली तस्वीर में भी हैं। रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस समय अध्यक्ष हैं।

जश्न में डूबे प्रशंसकों ने हर्षोल्लास के साथ के साथ टीम इंडिया का स्वागत

पूरा भारत इस समय टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत का जश्न मना रहा है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज में 2024 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंची। दिल्ली में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ और उसके बाद टीम इंडिया दिल्ली के मौर्य होटल पहुंची। वहां से टीम इंडिया पीएम आवास पहुंचा। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुताकात की जिसका वीडियो सार्वजनिक किया गया है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर करीब दो घंटे बिताए। उस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के साथ फोटोशूट भी करवाया।

विश्वविजेता खिलाड़ियों के सम्मान में पीएम मोदी ने ट्राफी को हाथ नहीं लगाया

टीम फोटो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ खड़े नजर आए लेकिन पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हाथ नहीं लगाया। पीएम मोदी ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे एक खास वजह भी है। दरअसल, ऐसी मान्यता है कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सिर्फ चैंपियंस ही हाथ लगाते हैं। हालांकि वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हाथ लगाने का हक देश के पीएम को भी होता है, लेकिन पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए ट्रॉफी को हाथ नहीं लगाया। पीएम मोदी के इस कदम के लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। दूसरी ओर 1983 वर्ल्ड कप के बाद खिंची गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें वर्ल्ड कप उनके हाथ में है जबकि खिलाड़ी आसपास खड़े हैं।

1983 वर्ल्ड कप वाली वायरल तस्वीर में तत्काली पीएम इंदिरा गांधी के हाथ में ट्राफी

टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी वर्ल्ड कप 1983 में जीता था. भारत ने वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर एक ऐसा कारनामा किया था जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. दरअसल, वेस्टइंडीज उस समय की सबसे मजबूत टीम थी और भारत ने उसे हराकर खिताब जीता था. उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय खिलाड़ियों का भारत में जोगदार स्वागत किया था. तब इंदिरा गांधी ने भी वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथ फोटोशूट करवाया था और वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़कर खड़ी हुईं थीं.

वर्ष 2007 और 2011 में भी हुआ था टीम इंडिया का भव्य स्वागत

साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था और पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब टीम इंडिया का भारत में भव्य स्वागत किया गया थाय़ उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और जीत की बधाई भी दी थी। वहीं, वर्ष  2011 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने अपने घर में ही जीता था। तब देश की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थीं और उन्होंने भी टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी और फोटो भी खिंचवाईं थीं।

कि टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू होने में देरी होनी तय है क्योंकि जिस ओपन बस में भारतीय खिलाड़ियों की ये परेड निकलनी है, वो फिलहाल ट्रैफिक जाम में फंसी हुई है क्योंकि मरीन ड्राइव से लेकर वानखेडे स्टेडियम तक फैंस की भीड़ जमा हो गई है।
मुंबई में टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के उमड़े फैंस

मरीन ड्राइव से वानखेडे तक जुटे फैंस, ट्रैफिक जाम में फंसी खिलाड़ियों की ओपन बस

दिल्ली से निकली टीम इंडिया की फ्लाइट गुरूवार तीसरे पहर आखिरकार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गई। मरीन ड्राइव से वानखेडे स्टेडियम के लिए विक्ट्री परेड का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के इंतजार में काफी पहले से ही वानखेडे स्टेडियम से लेकर मरीन ड्राइव तक फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। मुंबई में गुरूवार तीसरे पहले हल्की बारिश हो रही है लेकिन फैंस के उत्साह पर उसका कोई प्रतिकूल असर नहीं दिखा। वानखेडे स्टेडियम पहुंचने के लिए फैंस अलग-अलग जगहों से आ रहे हैं, जिसके कारण रेलवे स्टेशनों पर भी भारी भीड़ जमा हुई है। चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर भी फैंस का ऐला ही सैलाब देखने को मिला। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू होने में देरी होनी तय है क्योंकि जिस ओपन बस में भारतीय खिलाड़ियों की ये परेड निकलनी है, वो फिलहाल ट्रैफिक जाम में फंसी हुई है क्योंकि मरीन ड्राइव से लेकर वानखेडे स्टेडियम तक फैंस की भीड़ जमा हो गई है। बता दें कि वर्ष 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भी टीम इंडिया ने मुंबई में ओपन बस में विक्ट्री परेड निकाली थी। अब 17 साल बाद एक बार फिर फैंस को वही नजारा दिखने वाला है और इसके लिए हर कोई पूरे जोश के साथ तैयार है। वानखेडे स्टेडियम के बाहर फैंस अभी से डांस करते हुए जश्न मना रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates