पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक नाबालिग युवती की मौत मामले में पुलिस ने अस्पताल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरा एसपी शौर्य सुमन ने क्लिनिक को सील करने का निर्देश दिया है। मामले में बताया जा रहा है कि एक नाबालिग के साथ उसके जीजा ने ही गलत काम किया और फिर जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात का दवा खिला दिया। गर्भपात का दवा खाने के बाद युवती को रक्तस्त्राव होने लगा जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत को गंभीरता से लेते हुए बेतिया पुलिस ने अस्पताल पर कार्रवाई की और जांच के क्रम में पाया गया कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित की जा रही है। मामले में एसपी ने एसडीपीओ को क्लिनिक सील करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Begusarai में खेत जोतने के विवाद में किसान को मारी गोली
पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट
West Champaran West Champaran West Champaran
West Champaran
Highlights


