Operation Sindoor पर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानिए

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। इसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद यह कार्रवाई की गई। भारत ने इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारतीय सेना की इस उपलब्धि पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान बयान दिया है।

Operation Sindoor: सेना ने लिखा नया इतिहास

रक्षा मंत्री ने कहा कि जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किये थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक ठिकाने सिविलियन पॉपुलेशन को जरा भी प्रभावित न होने की संवेदनशीलता दिखाई है। यानि एक तरीके की प्रिसिशन, प्रिकॉशन और कम्पैशन सेना ने दिखाई है। जिसके लिए मैं हमारे सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं।

Operation Sindoor: हनुमान जी के आदर्श का किया पालन

उन्होंने कहा कि सेना को संपूर्ण सम्बल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी साधुवाद देता हूं। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था ‘‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’’अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा।

Operation Sindoor: भारत ने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ का किया इस्तेमाल

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करके, पहले की तरह ही, इस बार भी, आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप्स को तबाह करके करारा जवाब दिया है। भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ का इस्तेमाल किया हैI हमारी यह कार्रवाई, बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई हैI आतंकियों के हौंसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई, महज उनके कैंप्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तक ही सीमित रखी गई हैI मैं पुनः, हमारी आर्म्ड फोर्सेज के शौर्य को नमन करता हूं।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...