Desk. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, सभा में अपने कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले की ओर इंगित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि इस बात की गारंटी नहीं है कि हमारी सरकार चौथे कार्यकाल के लिए वापस आएगी, लेकिन निश्चित रूप से इसकी गारंटी है कि रामदास अठावले मंत्री बनेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मजाक था।
नितिन गडकरी बोले- ‘चौथी बार सरकार में आने की गारंटी नहीं’
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के रामदास अठावले तीन बार केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने विश्वास जताया है कि अगर भाजपा चौथी बार सत्ता में लौटती है तो वह मंत्री बने रहेंगे। अठावले ने रविवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आरपीआई को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटे चुनाव लड़ने के लिए मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा आरपीआई विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिसमें उत्तरी नागपुर, उमरेड (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड़ और वाशिम शामिल हैं। उन्होंने कहा, “आरपीआई-ए ने 18 संभावित सीटों की एक सूची बनाई है, जिसे वह कुछ दिनों में महायुति सहयोगियों के साथ साझा करेगी और सीट-बंटवारे समझौते में उसे कम से कम 10 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है।


















