Road accidents के पीड़ितों के कैशलेस उपचार का नितिन गडकरी ने किया ऐलान

डिजिटल डेस्क। Road accidents के पीड़ितों के कैशलेस उपचार का नितिन गडकरी ने किया ऐलान। Road accidents और इसके शिकार होने वाले पीड़ितों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अहम ऐलान करते हुए योजना को  लागू करने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि –

‘अगर पुलिस को Road accidents के 24 घंटे के अंदर सूचना दे दी जाती है तो सरकार इलाज का खर्च उठाएगी। लागू होने वाले कैशलेस उपचार योजना के तहत Road accidents के पीड़ितों के सात दिन के इलाज का 1.5 लाख रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी’। 

Best GPS in India

हिट एंड रन के मामलों में भी पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

Road accidents के पीड़ितों को केंद्र सरकार की ओर बड़ी राहत देने वाली योजना की जानकारी साझा करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि Road accidents में घायल होने वालों को कैशलेस उपचार मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कैशलेस उपचार योजना का ऐलान करते हुए बताया कि – ‘ Road accidents के लिए इस योजना में पीड़ितों को लाभ देने के साथ ही कुछ अन्य मामलों को भी संज्ञान में लिया गया है। इसके तहत हिट एंड रन के मामलों में भी पीड़ित परिवारों को दो लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाना तय हुआ है’। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले – सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

इसी क्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि – ‘सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 2024 में लगभग 1.80 लाख लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई। इसमें से 30 हजार मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं।

…साथ ही 66 फीसदी दुर्घटनाएं 18 से 34 साल आयु के लोगों के साथ हुईं। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों और शैक्षिणिक संस्थानों के पास प्रवेश और निकास बिंदुओं पर व्यवस्था न होने से हादसों में 10 हजार बच्चों की मौत हो गई।  स्कूलों के ऑटो रिक्शा और मिनी बसों के लिए नियम बनाए गए हैं। हम इसे कम करने की कोशिश करेंगे’। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

छह राज्यों में चले पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने लिया फैसला…

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि – ‘…सड़क हादसों में त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने छह राज्यों में कैशलेस उपचार योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया था। असम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना सफल रही है। अ

…ब तक इसके जरिये 2100 लोगों की जान बचाई गई है। अब इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। बीते मंगलवार को भारत मंडपम में हुई  सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक में परिवहन संबंधी नीतियों और केंद्र व राज्य के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की गई।

…तय किया कि कैशलेस उपचार की योजना शुरू की जाए। इसके तहत अगर दुर्घटना होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस को सूचना दी जाती है तो हम भर्ती होने वाले मरीज के सात दिनों के इलाज का खर्च और इलाज के लिए अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक देंगे। इसके साथ ही हम हिट एंड रन मामलों के मृतकों को दो लाख रुपये देंगे’। 

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...