नितिन का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, कहा- राजनीति शॉर्टकट नहीं लॉन्ग मैराथन है, मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

दिल्ली : अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। इस संगठन पर्व के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, जिनमें सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मुख्यालय में मौजूद रहे। एमएचए ने बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी।

नितिन नवीन को अध्यक्ष बनने पर मोदी, शाह, राजनाथ, नड्डा व गडकरी ने दी बधाई

आपको बता दें कि नितिन नवीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।

Nitin Navin BJP 1 22Scope News

राजनीति सत्ता नहीं साधना – नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। नितिन ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने हिस्से का पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या करनी होगी। युवाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा, 15 अगस्त 2024 को पीएम मोदी ने युवाओं को सार्वजनिक जीवन में आने का आह्वान किया। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा, राजनीति से दूरी समाधान नहीं,सक्रिय भागीदारी ही समाधान है। लेकिन राजनीति शॉर्टकट नहीं है, राजनीति 100 मीटर की रेस नहीं है। राजनीति लॉन्ग मैराथन है, जहां पर स्पीड का नहीं स्टैमिना का टेस्ट होगा, इसलिए जरूरी है कि राजनीति की पिच पर हम अपनी जड़ों को मजबूत करके बैटिंग करें।

नितिन नवीन ने की PM मोदी की तारीफ

बीजेपी के विस्तार में योगदान देने वाले हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। नितिन नवीन ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, हमने हमेशा देखा कि आप किस प्रकार से देश सेवा का काम लगातार कर रहे हैं। मैंने पहली बार गुजरात के आनंद में एक कार्यक्रम में आपके साथ मौजूद था। कार्यक्रम के बाद आपने हमे समझाया कि एक व्यक्ति बड़ा तब बनता है लोगों की भवना से जुड़ता है।

Nitin Navin BJP 2 22Scope News

नितिन नवीन ने कहा- आज मैं सर्वप्रथम आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं

नितिन नवीन ने कहा कि आज मैं सर्वप्रथम आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के विस्तार में योगदान देने वाले हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। मैं आज इस अवसर पर पार्टी के पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और यहां मौजूद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिवादन करता हूं।

नितिन गडकरी ने संगठन के हर मोर्चे को गढ़ने का काम किया – नितिन नवीन

उन्होंने कहा कि 2006 में जब मैं पहली बार विधायक बना, तब से मैं देख रहा हूं कि राजनाथ सिंह ने किस प्रकार हर कार्यकर्ता से जुड़ने का प्रयास किया। नितिन गडकरी ने संगठन के हर मोर्चे को गढ़ने का काम किया। गृह मंत्री अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने किस प्रकार हर कार्यकर्ता की चिंता की। मैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। यदि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है, तो इसकी वजह हमारा प्रेरणादायी नेतृत्व है, हमारी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

Nitin Navin BJP 3 22Scope News

वो कार्यकर्ता, जो अनवरत काम करता है – नवीन

नवीन ने कहा कि वो कार्यकर्ता, जो अनवरत काम करता है, जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी भारत का ध्वज झुकने नहीं देता है, जो सीना ठोककर कहता है, तेरा वैभव अमर रहे मां… संघर्ष से शिखर तक: नितिन नवीन की गौरवशाली यात्रा! भारतीय राजनीति में जब समर्पण और कर्तव्य की बात आती है, तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है। 1980 में जन्में नितिन ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कड़े अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति से रखी। बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से भाजपा संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है।

यह भी देखें :

नितिन नवीन ने 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया

नितिन नवीन ने 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अभूतपूर्व सुधार किए। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारी के रूप में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका जीवन सिखाता है कि ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम’ के सिद्धांत पर चलकर किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का भविष्य और भी उज्ज्वल और सशक्त होगा।

Nitin Navin BJP 22Scope News

यह भी पढ़े : PM नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं एक कार्यकर्ता हूं, मेरे बॉस हैं नितिन नवीन…

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...