क्या बोल गए अठावले, कहा- पाक के साथ एक बार आर-पार की होनी चाहिए लड़ाई

पटना : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज बिहार के पटना दौरे पर आए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दे दिया है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान के साथ एक बार आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। पीओके पर पाक अपना अधिकार छोड़े। हमारी पार्टी भारत जिंदाबाद यात्रा निकालेगी। अगले 15 दिनों तक यात्रा का आयोजन होगा। आरपीआई बिहार के पटना में बड़ा सम्मेलन करेगी।

goal 22Scope News

बिहार में करीब 6.5 करोड़ जनधन खाते खुले हैं – रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में छह करोड़ 38 लाख 30 जनधन खाते खुले। मुद्रा योजना के तहत 20 लाख ऋृण दिया गया। बिहार में पांच करोड़ 97 लाख लोगों को योजना का लाभ मिला। एक करोड़ 16 लाख गैस कनेक्शन दिए गए। PM आवास योजना के तहत बिहार के शहरी क्षेत्र में एक लाख 87 लोगों को आवास मिला है। ग्रामीण इलाके में 37 लाख 87 हजार मकान मिले हैं।

यह भी देखें :

बिहार में हम नहीं लड़ेंगे चुनाव – RPI अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि बिहार में हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमारी पार्टी का जनाधार नहीं है। हमारी कोशिश है कि सभी जाति को लेकर पार्टी को मजबूत करें। मैं विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार आऊंगा। एनडीए की सरकार बिहार में आएगी। चिराग पासवान के बिहार आने वाले बयान पर आठवले ने कहा कि चिराग का दिल्ली में रहना ठीक है, बिहार आना सही नहीं है। चिराग पासवान हमारा मित्र है। एनडीए चिराग को अपना चेहरा बनाएगी, मुझे ऐसा लगता नहीं है। बिहार चुनाव के लिए चिराग को यहां कुछ सीटें जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़े : बिहार के थावे जंक्शन की बदली तस्वीर, PM मोदी ने किया उद्घाटन

महीप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...