पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की CM नीतीश की प्रशंसा

पटना: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को पटना पहुंचे। पटना में उन्होंने बिहार के CM नीतीश कुमार की बड़ाई की तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने बक्फ संशोधन बिल और उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढने के विवादों पर भी अपनी राय रखी। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि वक्फ मामले में अनावश्यक विरोध किया जा रहा है। अनावश्यक विरोध करने वाले बस अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढने पर प्रतिबन्ध को लेकर कहा कि स्थानीय प्रशासन को देखना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो।

की CM नीतीश की प्रशंसा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने काफी विकास किया है। बिहार में काफी काम हुआ है और अब बिहार बदल चुका है। एक बार फिर बिहार में उनके नेतृत्व में सरकार बनेगी और राज्य विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। CM CM 

रामदास अठावले ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर दलित विधायक को चुने जाने के सवाल पर कहा कि इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा ने पहले ही देश में राष्ट्रपति के पद पर दलित महादलित समुदाय से बनाया है। इस रणनीति से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिलने वाला नहीं है। रामदास अठावले ने उद्धव ठाकरे के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कहा कि वह टिप्पणी करने में एक्सपर्ट हैं। जब से उन्हें चुनाव में हार मिली है तब से वह टिप्पणी करने लगे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –     Bihar में बढ़ रही विदेश जाने वालों की संख्या, पासपोर्ट कार्यालय के लिए राज्य की सरकार…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...