Advertisment

अमित शाह आज देवघर में , बाबा की पूजा के बाद क्या करेंगे?

DEOGHAR: देश के गृह मंत्री आज दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रहे हैं. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अमित शाह जसीडीह में इफ्को के नैनो खाद कारखाना की आधारशिला रखेंगे. इसको लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है.

deoghar 2 1 22Scope News


अमित शाह बीजेपी को मजबूती देने के लिए करेंगे संकल्प रैली

अमित शाह बीजेपी को संथाल में मजबूत करने के लिए पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में संताल परगना के सभी जिलों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता का महा जुटान होगा. वहीं से आगामी लोकसभा का इनके द्वारा संथाल साधने के लिए बिगुल फूंका जाएगा. रैली के बाद रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम को पार्टी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. अमित शाह 5 फरवरी को देवघर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

‘जिला प्रशासन ने की तैयारी पूरी’

गृह मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा

सभी व्यवस्था कर ली गई है. सुरक्षा से लेकर यातायात

तक सभी संबंधित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा

दंडाधिकारी की प्रतीनियुक्ति की गई है. जिलाध्यक्ष नारायण दास

ने बताया कि प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक रैली की तरह ही गृह मंत्री अमित शाह का नागरिक अभिनंदन और रैली होगी.

रिपोर्ट : पीताम्बर

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...