Advertisement
Advertisement

ASI ने पानी मांगा तो फोड़ दिया सर, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में लगी थी ड्यूटी

सहरसा: सहरसा में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी में लगे ASI और एक निजी कंपनी कर्मी के बीच झड़प हो गई। झड़प में निजी कंपनी के कर्मी ने ASI के सिर पर मोबाइल से वार कर दिया जिसमें उनका सर फूट गया। घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम की है जहां होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है। यहां ड्यूटी में लगे महिला थाना के ASI करमन कुमार और एक निजी कंपनी के कर्मी के बीच पानी के विवाद को लेकर झड़प हो गई। झड़प में सब इंस्पेक्टर जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले में बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के दौरान सब इंस्पेक्टर करमन कुमार ने निजी कंपनी कर्मी से पानी मांगा और इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। बहस के दौरान ही निजी कर्मी ने ASI पर मोबाइल से हमला कर दिया जिससे उनका सर फूट गया। वहीं घटना को लेकर होमगार्ड के कमांडेंट संदीप कुमार ने कहा कि रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास ASI की ड्यूटी लगी थी और टेक्निकल सपोर्ट के लिए एक निजी एजेंसी को यहां लगाया गया था।

उसी एजेंसी के कर्मी से ASI ने पानी मांगा था जिसपर यह विवाद हो गया झड़प के दौरान ASI को चोट लग गई। हमलोगों वरीय पदाधिकारी को लिखित प्रतिवेदन भेजा इस मामले की जांच की जाएगी जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मतदाता पुनरीक्षण को लेकर JDU ने खगड़िया में की समीक्षा बैठक…

Commercial Advertisment

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...

Amrapali Training Centre Bihar: बिहार के आम्रपाली केंद्र में मुफ्त सीखें...

Amrapali Training Centre Bihar, पटना: कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बिहार के बच्चों और युवाओं के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रतिभा निखारने...