जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेचा मुर्गा-अंडा

Ranchiभाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर मुर्गा-अंडा की बिक्री करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए गए. मौके पर “ देखो हेमंत सरकार की माया, युवाओं को ठग कर मुर्गा बेचवाया” का नारा लगाया जा रहा था.

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा युवाओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन कर स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी गई थी. भाजपा कार्यकर्ता इसी बात को लेकर आक्रोशित थें और मुख्यमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे थे.413dcd80 7426 4b44 ab67 ef7b89ff99fe 22Scope News

यहां बता दें कि रोजगार हेमंत सोरेन का चुनावी वादा था. बड़े स्तर पर नियुक्तियां किए जाने की बात कही गई थी. वर्ष 2021 को नियुक्तियों का वर्ष कहा गया था.

लेकिन हालात उसके विपरीत है. पारा शिक्षक से लेकर जेपीएससी अभ्यर्थी लम्बे समय से सड़क पर जमे हुए हैं. काफी जद्दोजहद के बाद सरकार को किसी तरह पारा शिक्षकों के आन्दोलन को समाप्त करने में सफलता तो मिल गई, लेकिन जेपीएससी अभ्यर्थी अभी भी सड़क पर जमे हुए हैं. इसके साथी जेपीएससी नियुक्ति में कई गड़बड़ियां सामने आ गई. आखिरकार जेपीएससी को अपनी भूल स्वीकार करते हुए 57 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम को भी रद्द करना पड़ा. अब तक बड़े स्तर पर कोई अन्य नियुक्ती नहीं भी नहीं की गई.

भाजपा युवा कार्यकर्ता इसी को मुद्दा बना कर रोजगार देने के मामले में वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अंडा-मुर्गी बेच कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थें.

रिपोर्ट-मदन 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates