नरसंहार के आरोपियों के घर पर जब चला बुलडोजर तो करने लगे आत्मसमर्पण

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए नरसंहार मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है। शुक्रवार को इस मामले में नामजद दो अभियुक्तों ने बक्सर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में महेंद्र सिंह यादव और सलीम अंसारी शामिल हैं। दोनों को अधिवक्ता अनिल ठाकुर और नसीम अहमद ने कोर्ट में सरेंडर कराया। गौरतलब है कि बीते शनिवार को अहियापुर गांव में बालू विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। हथियारबंद अपराधियों ने पांच लोगों को गोली मारी थी। इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

Goal 22Scope News

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी है

आपको बता दें कि इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के तहत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य नामजद आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है। पुलिस की लगातार दबिश और बुलडोजर की धमक से घबराकर अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना यह संकेत देता है कि अब प्रशासन अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बाकी नामजद आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। बक्सर एसपी शुभम आर्य भी मौके पर मौजूद दिखे।

यह भी पढ़े : मिड डे मील में छिपकली गिरने से फूड प्वाइजनिंग, 20 बच्चे अस्पताल में भर्ती…

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img