गृहमंत्री बने सम्राट चौधरी तो एक्शन में पुलिस , बेगूसराय में एसटीएफ की एनकांउन्टर में अपराधी घायल

गृहमंत्री बने सम्राट चौधरी तो एक्शन में पुलिस, बेगूसराय में एसटीएफ की एनकांउन्टर में अपराधी घायल

22 Scope News Desk :  बिहार में सत्ता के नये रूप से पुलिस भी एक्शन मोड में आ गयी है। शुक्रवार की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ। जिसका नाम तेघड़ा थाने के बनहारा गांव के रहने वाले राज किशोर राय का बेटा शिवदत्त राय है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद किया है फिलहाल बेगूसराय सिविल हास्पिटल में उसका ईलाज जारी है।

गुप्त सुचना पर एसटीएम और जिला पुलिस की कार्रवाई

गुप्त सुचना पर पहुँची एसटीएफ और स्थानीय थाने की टीम जब घटनास्थल पर पहुँची दो मोटरसाईकिल पर सवार 6 अपराधी पुलिस को देखते ही गोली चलाने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो उसके जांघ में लग गई, जबकि एक अपराधी अँधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।पुलिस ने पुछताछ में अपराधी की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार,कैश और कफ सिरप बरामद किया है।

सरपंच पुत्र की हत्या का था आरोपित

गौरतलब हो कि 2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के बनहारा स्थित घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। जिसमें सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ा बेटा रजनीश कुमार घायल हो गया था। लूटपाट का विरोध करने पर मर्डर हुआ था। इस मामले में शिवदत्त राय और उसके गिरोह के सरगना सहित कई बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

DGP ने संगठित अपराध को लेकर दिए नए निर्देश

सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट ऐक्शन में है। संगठित अपराध को लेकर DGP विनय कुमार ने सभी जिलों की पुलिस को नजरिया बदलने का आदेश जारी कर दिया है। डीजीपी ने कहा था कि संगठित अपराध का मतलब सिर्फ बड़ी आपराधिक घटनाएं नहीं। या सिर्फ वैसी घटनाएं नहीं जिसमें बड़ा गिरोह शामिल हो। संगठित अपराध की श्रेणी में वैसी वारदात को भी शामिल किया गया हैं जिन्हें अब तक छोटी घटनाएं मानकर पुलिस हल्के में ले रही थी।

ये भी पढ़े :  खान सर की छात्रा पहुंची रेड लाइट एरिया, पढ़ाई के लिए छोड़ा घर, परिवार के बजाये अनजान पर भरोसा पड़ा भारी

 

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img