घर में मिली डांट तो भागी लड़की, परिजन ने गुमशुदगी की दर्ज करायी रिपोर्ट, GRP ने खोज निकाला

मोतिहारी : पढ़ाई के लिए घर में मिली डांट से नाराज होकर स्कूली छात्रा अपने घर से भाग गई। जिसके बाद दर्प थाना में लड़की के परिजन ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। वहीं लड़की को मोतिहारी जीआरपी ने खोज निकाला और उसके परिजन को सौंप दिया। दर्प थाना इलाके में एक परिवार ने अपनी बेटी के गुमसुदगी का मामला थाने में दर्ज करवाया। लड़की की तलाश शुरू हुई लेकिन लड़की ट्रेन से कहीं भगाने के क्रम में जीआरपी के हत्थे चढ़ गई। जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को अपने पास बैठा लिया और उसके माता-पिता को बुलाकर लड़की को सौंप दिया।

एक लड़की ट्रेन में चढ़ रही थी जिसकी सूचना हम सभी को मिली – GRP थाना प्रभारी संतोष कुमार

जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने यह बताया कि एक लड़की ट्रेन में चढ़ रही थी। जिसकी सूचना हम सभी को मिली और हम लोगों ने लड़की को अपने पास बैठाया। लड़की से जब पूछताछ की गई तुझे जानकारी मिली की लड़की अपने घर से अपने माता-पिता से नाराज होकर कहीं दूर भगाने की फिराक में थी। लेकिन हमलोगों को उस वक्त उस पर नजर पड़ी और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। लड़की के माता-पिता को स्कूली छात्रा को सौंप दिया गया है।

Motihari Ladki 1 22Scope News

घर से नाराज होकर हम बाहर निकले थे – स्कूली छात्रा

वहीं स्कूली छात्रा ने बताया कि घर से नाराज होकर हम बाहर निकले थे लेकिन जीआरपी की पुलिस ने मुझे देख लिया और हम सुरक्षित हैं। लड़की की माता ने जानकारी दी कि मेरी बेटी घर से नाराज होकर बाहर निकल गई थी। लेकिन हम लोगों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया और अब लड़की से सकुशल बरामद हो गई हम सभी काफी खुश हैं।

Motihari Ladki 22Scope News

यह भी पढ़े : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...