शराब पीने से रोका तो चली गोलियां! अमरपुर में सनसनीखेज फायरिंग

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शराब पीने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। कौशलपुर गांव में शराबियों ने युवक पर दनादन दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि दोनों गोलियां युवक को नहीं लगीं, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

कौशलपुर गांव निवासी मुकेश, संतोष व दीपक तीनों भाई किराए के मकान में आलू का कारोबार करते हैं

जानकारी के अनुसार, कौशलपुर गांव निवासी मुकेश साह, संतोष साह और दीपक साह तीनों भाई कौशलपुर चौक पर किराए के मकान में आलू का कारोबार करते हैं। सोमवार की शाम करीब सात बजे जब तीनों भाई काशपुर हाट से लौटे, तो उन्होंने देखा कि स्थानीय निवासी संजीव चौधरी, मनोहर चौधरी और छोटू चौधरी उनकी दुकान में बैठकर शराब पी रहे हैं।

Banka Police 1 1 22Scope News

दुकान में शराब पीने से मना करने पर आरोपी मनोहर चौधरी ने धमकी दी

दुकान में शराब पीने से मना करने पर आरोपी मनोहर चौधरी ने धमकी दी और कुछ ही देर बाद वापस लौटकर मुकेश साह पर पिस्टल तानते हुए फायरिंग कर दी। सौभाग्य से गोली मुकेश साह को नहीं लगी। घटना के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी का पिस्टल नीचे गिर गया। मौके का फायदा उठाकर संजीव चौधरी पिस्टल उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।

Banka Police 3 22Scope News

आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है – SHO पंकज कुमार झा

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद कौशलपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़े : बांका में ऑनर किलिंग का मामला,झूठी शान की खातिर पिता ने की बेटी की गला रेत कर हत्या…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...