पत्नी की विदाई नहीं होने पर सिपाही ने ससुर और साले को गोलियों से भुना

Munger-कासिम बाजार थाना क्षेत्र के धोसी टोला में अपनी पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज एक दामाद ने अपने ससुर और साले को गोलियों से भून डाला.

गोली की तड़तड़ाहट सुन कर जमा हुए स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने ससुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि साले की हालत गंभीर बनी हुई है.

मृतक ससुर गिरधारी साह दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बांक शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत था. जबकि घायल साला कृष्ण कुमार साह ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करता था.

अभियुक्त दामाद सोनू कुमार अपनी पत्नी की विदाई करवाने पहुंचा था. लेकिन ससुर और साला उसकी पत्नी की विदाई को तैयार नहीं थें. इसी बात पर उसने अपना आपा खो दिया और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. सोनू कुमार जमुई एसपी कार्यालय में कार्यरत है.

घायल युवक कृष्णा कुमार गुप्ता ने बतलाया कि उसका जीजा विदाई करवाने आया था, लेकिन हम लोग अभी विदा करने को तैयार नहीं थें. इसी बात वह गुस्से में आ गया और अपना सर्विस रिवाल्वर निकाल कर गोली चला दिया, एक गोली  मेरे पिता को पेट में लगी, जबकि दो गोली मेरे कंधे में. इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ.

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आशीष ने बताया कि कृष्ण कुमार के कंधे पर दो गोली लगी है, उसकी स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया जा रहा है.

रिपोर्ट-अमृतेश सिन्हा 

गुमला: गांव में बंद पड़ी पानी की व्यवस्था पर हाईकोर्ट का...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला ज़िले के पालकोट ब्लॉक में स्थित गिरजा टांगराटोली गाँव में पीने के पानी की सप्लाई और आँगनवाड़ी केंद्र से...

मुख्यमंत्री ने कहा- मां मुंडेश्वरी धाम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने व...

कैमूर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित मां मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर...

Ranchi Agriculture Fair 2026: मोरहाबादी मैदान में किसानों के लिए सजा...

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय 'झारखंड कृषि उपज और व्यापार मेला-2026' का आयोजन किया जा...