Advertisment

कब बंद होगा काला कारोबार, अवैध कोयला लदा ट्रक ज़ब्त

धनबाद : अवैध कोयला के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए धनबाद पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात एएसपी मनोज स्वर्गियार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक जब्त किया। जिसमें नीचे कोयला और ऊपर में आलू के पैकेट होने की सूचना मिली थी। बताया जाता है कि अवैध कोयला कारोबारियों के द्वारा झरिया से ट्रक को लोड करके सरायढेला थाना क्षेत्र के बालाजी पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया था और उसे रात में डेहरी ऑन सोन की मंडी में भेजने की तैयारी थी।

लेकिन समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस ने गाड़ी को ज़ब्त कर लिया। सरायढेला पुलिस फ़िलवक्त जांच कर रही है। ड्राइवर खलासी वाहन छोड़ कर फरार हो गये हैं जबकि अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...