Advertisement
Advertisement

15 तक कहाँ रहेंगे हेमंत सोरेन, सचिवालय ने दी जानकारी

Ranchi – 15 तक कहाँ रहेंगे हेमंत सोरेन – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो नवंबर से पंद्रह नवंबर तक

कहां- कहां कार्यक्रम करेंगे इसकी रुपरेखा तैयार हो गई है.

वो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के साथ-साथ राज्य के

विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्यमंत्री के

आगामी कार्यक्रमों की सूची जारी की है. सचिवालय द्वारा जारी सूची

के अनुसार मुख्यमंत्री 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित

आदिवासी नृत्य महोत्सव में उपस्थित होकर

आदिवासी परंपराओं को प्रोत्साहित करेंगे. 4 नवंबर से 7 नवंबर

तक क्रमशः पलामू, रामगढ़ और जमशेदपुर में आयोजित

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे.

8 नवंबर को बोकारो के लुगुबुरू घंटाबाड़ी में आयोजित

अंतरराष्ट्रीय सरना महासम्मेलन (International Sarna Conference) में शामिल होंगे. 9 नवंबर को

पाकुड़ में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

कार्यक्रम के दौरान दुमका की मसलिया सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे.


15 तक कहाँ रहेंगे हेमंत सोरेन – 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक


10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी और 11 नवंबर को

विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे. सरकार का प्रयास होगा

कि झारखंड में पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण वृद्धि

तथा 1932 अथवा उसके पूर्व के सर्वे खतियान के आधार पर

स्थानीयता विधेयक विधानसभा के विशेष सत्र में

पारित हो, जबकि, 12 नवंबर को सरायकेला – खरसावां में

आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

कार्यक्रम में भाग लेंगे. 14 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह

की समीक्षा की जाएगी और 15 नवंबर को

राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे.


सीएम ने साहेबगंज में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

CM lays foundation stone of schemes worth crores in Sahebganj

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( CHief Minister Hemant Soren) ने साहेबगंज में करोड़ों की योजनाओं

का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निषाना साधा.

उन्होंने इस दौरान ईडी की ओर से उन्हें भेजे गये समन का भी जिक्र किया.

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...