IIM मंच से रांची की बदहाल सड़कें चर्चा में, उपराष्ट्रपति ने मंत्री से की सुधार की अपील

Ranchi: राजधानी रांची के IIM में बीते कल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आगमन हुआ। उपराष्ट्रपति दीक्षांत समारोह के लिए आई आई एम पहुंचे थे । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झारखंड के सड़क की बदहाली पर मंत्री सुदिव्य से एक आग्रह कर दिया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने क्या कहा 

बता दें कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा “मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, इसे ठीक कराइए।”

रांची में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है

उन्होंने खासतौर पर अरगोड़ा चौक से पुंदाग होते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत का जिक्र किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि रांची में पिछले तीन वर्षों में फ्लाईओवर और कई सड़कों का निर्माण हुआ है, लेकिन राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है।

बता दे IIM रांची से अरगोड़ा चौक तक करीब 6 किलोमीटर सड़क है। इस दौरान पूरे मार्ग में 200 से अधिक गड्ढे पाए गए हैं।

झारखंड के लिए बेहद शर्मनाक है….

झारखंड सरकार के लिए यह शर्मनाक है कि देश के उपराष्ट्रपति खुले मंच से राज्य की बदहाली बयान कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द इस विषय पर विचार कर कम शुरू करने की जरूरत है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची के किस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के दीक्षांत समारोह (Convocation) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे।

Q2. उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से क्या आग्रह किया?

उपराष्ट्रपति ने खुले मंच से अपने संबोधन के दौरान मंत्री जी से आग्रह करते हुए कहा, “मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, इसे ठीक कराइए।” उन्होंने राज्य की सड़कों की जर्जर स्थिति की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

Q3. उपराष्ट्रपति ने विशेष रूप से किस सड़क की खराब स्थिति का जिक्र किया?

उन्होंने अरगोड़ा चौक से पुंदाग होते हुए IIM रांची परिसर तक जाने वाली करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर हालत का जिक्र किया, जो एक प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुँचने का मुख्य मार्ग है।

Q4. अरगोड़ा चौक से IIM रांची मार्ग की वर्तमान स्थिति क्या है?

रिपोर्ट के अनुसार, अरगोड़ा चौक से संस्थान तक के मात्र 6 किलोमीटर के मार्ग में 200 से अधिक गड्ढे पाए गए हैं, जो वाहन चालकों और आगंतुकों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।

Q5. रांची की सड़कों को लेकर उपराष्ट्रपति का क्या अवलोकन रहा?

उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले तीन वर्षों में रांची में फ्लाईओवर और कई नई सड़कों का निर्माण हुआ है, लेकिन महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ने वाली सड़कों की उपेक्षा पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...