Advertisment

क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में जम कर चले लाठी डंडे

गयाजी: गयाजी में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जम कर लाठी डंडे चले जिसमें तीन से चार लोग जख्मी हो गये। घटना का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा रहा है कि दो पक्षों के बीच जम कर लाठी डंडे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना कौवाडोल पहाड़ की तलहटी की है जहां बच्चों की दो टीम आपस में क्रिकेट खेल रही थी। इस दौरान बच्चों की टीम के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें – औरंगाबाद में पूर्व मुखिया की पीट पीट कर हत्या, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में…

इस दौरान वहां लोगों ने पुराने बौद्ध मठ के दीवारों को नुकसान पहुँचाने लगे जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया और फिर दोनों पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी डंडे चले जिसमें चार लोग जख्मी हो गये। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग खड़े हुए। मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ़िलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...