बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे


Munger: अक्सर ये बात सुनने को मिलती है कि बच्चों के झगड़े में बड़ों ने आपसी रिश्ते खराब कर लिए. ऐसा ही आज मुंगेर में देखने को मिला जब दो पक्षों में मारपीट हुई.

दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी डंडे चले.

इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वीडियो वायरल

दरअसल मुंगेर जिला में सुबह से सोशल मीडिया पर एक मारपीट का लाइव बीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में साफ दिख रहा है की बीच सड़क पर दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी,

डंडा से एक दूसरे के ऊपर प्रहार कर रहे हैं.

इस बीडियो के बारे में पता लगया गया तो पता चला कि यह वीडियो मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली

खडगपुर प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के अंतर्गत साडोव गांव का है.

जहां बच्चे -बच्चे के बीच हुए झगड़े के कारण दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत अंतर्गत साडोव गांव में सोमवार की शाम लगभग 4 बजे बच्चों

के बीच हुए झगड़े से उत्पन्न विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई.

जिसमें साडोव गांव निवासी सीताराम साह तथा उसके पुत्र पंकज साह  गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इसके अलावे दो अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हैं.

घायलों को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

घायल व्यक्ति केे परिजनों के द्वारा हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

जहां  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से  जख्मी दोनों व्यक्ति को बेहतर

इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया.

घायल पंकज कुमार की पत्नी राधा देवी ने खड़कपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर रहे चिकित्सक राजीव विनायक ने बताया कि दोनों व्यक्ति के पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं.

गंभीर स्थिति में उसे बेहतर उपचार के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

वहीं इस मामले में हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मारपीट का दिया गया है.

मुंगेर में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 4 की मौत, 7 घायल

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...