मोदी के हनुमान का बगावती स्वर कहा बंगला खाली करवाते वक्त तोड़ी गयी बाबा साहेब की मूर्ति, रामविलास पासवान की तस्वीर को पैरों से रौंदा गया  

चिराग पासवान का बड़ा आरोप, केन्द्रीय मंत्री ने दिया धोखा 

Patna– राजधानी दिल्ली से अपना बंगला (Bungalow) खाली कर पटना पहुंचे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अचानक से बड़ा राजनीतिक बम फोड़ा है. दिल्ली से वापस होते ही उनके सुर बदले नजर आ रहे हैं. कहा जा सकता है कि उनके स्वर अब बगावती हो रहे हैं.

दरअसल चिराग पासवान ने यह कह कर राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है कि

बंगला खाली करवाते वक्त बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को तोड़ी गयी.

उनके पिता और देश और बिहार के सर्वमान्य नेता राम विलास पासवान की मूर्तियों को पैरों से रोंदा गया.

और यह तब किया गया जब मैं खुद ही बंगला खाली करने को तैयार बैठा था.

चिराग ने मामले को विस्तार से बतलाते हुए कहा कि वह तो बंगला खाली करने के लिए तैयार बैठे थें,

क्योंकि तकनीकी और कानूनी दृष्टि से इस बंगले पर उनका कोई अधिकार ही नहीं था.

लेकिन बंगला खाली करने के एक दिन पहले ही एक बड़े केन्द्रीय मंत्री ने यह कह कर बंगला खाली करने से रोकवा दिया कि

इसकी अब कोई जरुरत नहीं है. सारा मामला सेटल हो चुका है.

लेकिन, दूसरे दिन ही बंगला खाली करा दिया गया.

बदले नजर आने लगे हैं चिराग के तेवर, बदल सकती है बिहार की राजनीति

चिराग पासवान ने बड़े शख्त लहजे में कहा कि भारत सरकार के एक बड़े मंत्री ने आश्वासन देकर धोखा दे दिया.

जबकी बंगला रखने के मेरा कोई आग्रह भी नहीं था. नोटिस के मुताबिक उन्हे 30 तारीख को बंगला खाली करना था.

29 तारीख को बंगला खाली करने की पूरी तैयारी कर ली गयी थी.

अचानक उस केन्द्रीय मंत्री ने बंगला खाली करवाने से मना कर दिया,

लेकिन केन्द्रीय मंत्री के आश्वासन के विपरीत बंगला खाली करवा दिया गया.

क्या तेजस्वी के पाले में जा सकते हैं चिराग

चिराग पासवान ने तमाम आरोपों के बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धन्यवाद देने से भी पीछे नहीं  रहें.

उन्होने कहा कि इस घड़ी में मेरा छोटा भाई तेजस्वी मेरे साथ रहा.

हल पर मेरा और मेरे परिवार का हाल लेता रहा. यही नहीं कांग्रेस,

भाजपा के साथ ही जदयू के भी कई नेताओं का फोन आया , उन्होने हमारा हाल चाल जानने की कोशिश की.

कौन है वह दगाबाज मंत्री, नहीं मिल रहा जवाब

वह केन्द्रीय मंत्री कौन है,

बार-बार उकेरने के बावजूद चिराग पासवान ने उस केन्द्रीय मंत्री का नाम लेने से बचते रहें.

रिपोर्ट- शक्ति 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...