Advertisement
Advertisement

PWD ने खाली करवाया सीएम आतिशी का आवास, आप-भाजपा में ठनी

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का बंगला PWD ने खाली करवा लिया है। बंगला खाली करवाने के साथ ही सीएम आवास को सील भी कर दिया है। मामले में ‘आप’ ने भाजपा और दिल्ली के एलजी पर सीएम आवास हड़पने का आरोप लगाया है वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री आतिशी को गैर क़ानूनी तरीके से बंगला में रहने का आरोप लगाया। आवास खाली करवाने के मामले में सीएम आतिशी ने भी भाजपा और एलजी पर आरोप लगाया कि यह बंगला भाजपा के किसी नेता को देने की तैयारी की जा रही है।

प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रही भाजपा

सीएम आतिशी का आवास खाली कराये जाने के मामले में आप ने भाजपा और दिल्ली के एलजी पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर जबरन बंगला खाली करवाने का आरोप लगाया है। एलजी भाजपा के दबाव में आ कर यह बंगला खाली करवा लिए हैं।

सीएम कार्यालय ने कहा

सीएम कार्यालय ने बयान जारी कर एलजी और भाजपा पर जबरन बंगला खाली करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सीएम का आवास खाली करवाया गया है। भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सामान निकलवाया है और अब भाजपा के किसी बड़े नेता को आवंटित करने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली में 27 वर्षों से वनवास काट रही भाजपा अब बंगला कब्जाने के फ़िराक में है।

भाजपा ने कहा…

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सीएम आतिशी पर गैरकानूनी तरीके से इस आवास में रहने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि यह बंगला अभी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीडब्ल्यूडी को नहीं सौंपा है और सीएम आतिशी में इस में रहने आ गई।

मामले में आप की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस बंगले को खाली कर दिया और बंगले का चाभी सुनीता केजरीवाल ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को सौंप दिया है। बता दें कि दिल्ली के सीएम पद का शपथ लेने के बाद सीएम आतिशी इस आवास में रहने आई थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  फिर टला बड़ा Rail Accident, टूटी पटरी से गुजर गई वैशाली एक्सप्रेस

PWD PWD PWD PWD PWD

PWD

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...