कौन होगा जेडीयू का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष ?

बिहार/पटना : सत्ताधारी पार्टी जेडीयू को 31 जुलाई को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। इसके साथ ही पार्टी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी ने दिल्ली में 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यसमिति की मीटिंग बुलाई है। अध्यक्ष पद की रेस में उपेंद्र कुशवाहा सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

जेडीयू में बदलाव की हलचल तभी शुरू हो गयी थी, जब केंद्र सरकार में जेडीयू के शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह खुद मंत्री बन गये थे। एक व्यक्ति, एक पद का हवाला देकर पार्टी में नये अध्यक्ष की भी तलाश शुरू हो गयी थी। सूत्रों के अनुसार आरसीपी सिंह अगर अपने पद से हटते हैं तो उपेंद्र कुशवाहा इस पद की दौर में सबसे आगे हैं।

बता दें उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में विलय किया था। हालांकि जेडीयू में एक ऐसा भी वर्ग है, जिसका मानना है कि अगर उपेंद्र कुशवाहा को पद दिया जाता है तो पुराने नेताओं के बीच संदेश अच्छा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल ही 27 दिसंबर को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आरसीपी सिंह इस पद पर नियुक्त हुए थे।

आरसीपी को जेडीयू का जवाब-राजनीतिक आश्रयस्थल ढूंढ़ रहे पूर्व मंत्री

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...