पटना : पटना सिटी क्षेत्र के बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और निरीक्षण किया लेकिन यहाँ मुख्यमंत्री को गुस्सा आ गया। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान दिया था की हमारी पार्टी बड़ी है और जमीन कम दिया गया है। ये सवाल सुनकर सीएम को गुस्से आ गया, उन्होंने मौजूद पत्रकारों से ही सवाल कर दिया और पूछा कि उन लोगों ने किसी को जमीन दिया था क्या ? हमारी सरकार में जमीन दी गयी है और सभी पार्टियों को दी गयी है और उनकी पसंद पर ही दी गयी है। जो बोलते हैं उनसे जाकर पूछिए।
रिपोर्ट : नीतीश कुमार


