Bihar में आखिर क्यों बढ़ रही है जमीन की कीमत? जानिए क्या है पूरा मामला…

Bihar: अगर आप Bihar में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके जेब पर तगड़ा झटका लगने वाला है। बिहार में अब जमीन की कीमत आसमान छूने वाली है। जमीन की दरें बढ़ने के साथ अप्रैल महीने से भूमि का निबंधन बढ़े हुए दर पर होगा। बता दें भूमि निबंधन एवं संरचना की दरों में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Read More: Koderma के लापता बच्चों को गयजी से किया गया बरामद, 2 फरवरी से थे गायब… 

जिला अवर निबंधक डॉ. उमाशंकर मिश्र ने दी जानकारी

इसकी जानकारी देते हुए पूर्णिया (Bihar) के जिला अवर निबंधक डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि मुताबिक नई निबंधन दर पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है जो विभागीय स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया में है।

एक दशक से अधिक समय से एमवीआर पुनरीक्षण नहीं हुआ है

बता दें कि Bihar में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वर्ष 2013 में एवं शहरी क्षेत्रों के लिए वर्ष 2016 में ही एमवीआर पुनरीक्षण किया गया था। एक दशक से अधिक समय से एमवीआर पुनरीक्षण नहीं हो पाने के कारण राजस्व संग्रहण कार्य एवं आधारभूत संरचना के विकासात्मक कार्य से जुड़े हुए भू अर्जन कार्य में चुनौतियां उत्पन्न होने लगी। इसके मद्देनजर विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में पूर्णिया जिला में दस्तावेजों के निबंधन के लिए उपयोग में लाए जा रहे न्यूनतम मूल्यांकन पंजी (एमवीआर) दर का पुनरीक्षण कार्य आवश्यक हो गया था।

 

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...