Pink Bus : क्यों मजबूर है BSRTC, महिला स्पेशल पिंक बस में पुरुष होंगे ड्राइवर

पटना : पिंक बसों में महिला कंडक्टर तो होंगी पर चालक महिला होने की संभावना कम लग रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने अप्रैल के पहले सप्ताह में ही विज्ञापन निकाला था। अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। निगम को महिला कंडक्टर तो मिली पर चालक के लिए कोई महिला सामने नहीं आई। निगम अभी भी महिला कंडक्टर की तलाश में है। अगर महिला ड्राइवर नहीं मिली तो फिर पुरुष चालक को ही पिंक बस चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Goal 3 22Scope News

ऑनलाइन टिकट के साथ मासिक पास के लिए BSRTC का एप बनाया गया है

आपको बता दें कि जून के पहले सप्ताह से पिंक बसों का परिचालन पटना सहित भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में शुरू होगा। यह बस पूरी तरह से महिलाओं के लिए है। कंडक्टर के लिए सौ सीट निकाली गई है। इसमें 88 महिलाओं का चयन कंडक्टर के लिए हुआ है। पिंक बसों में ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए हर बस में एक-एक महिला कंडक्टर रखी गई है। इन महिला कंडक्टर को बसों में टिकट कलेक्शन की जानकारी भी जा रही है। इसके साथ ही सभी को बसों के मार्ग भी बताए जा रहे हैं। ऑनलाइन टिकट के साथ मासिक पास के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का एप बनाया गया है।

यह भी देखें :

4 महीने में राज्य भर में चलेंगी सौ पिंक बसें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से जून से सितंबर तक कुल सौ पिंक बसें चलायी जाएंगी। जून में चार शहरों में 20 बसें चलेंगी। इसके बाद सितंबर में 80 और बसें चलेंगे। इसमें राज्य के सभी जिला मुख्यालय को पिंक बसों के परिचालन से जोड़ा जाएगा। पटना जिला की बता करें तो कुल 35 पिंक बसों का परिचालन होगा। इसमें 10 जून में और शेष 25 बसों का परिचालन सितंबर में किया जाएगा। महिलाओं को ट्रांसपोर्ट की विशेष सेवा देने के मकसद से पिंक बस सर्विस की शुरुआत की जा रही है। बिहार सरकार ने बजट में इसका प्रावधान किया। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट भाषण में इसका ऐलान किया था।

यह भी पढ़े : पटना में इन 5 रूटों पर महिलाओं के लिए चलेंगी ‘पिंक बसें’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img