पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जन सुराज पार्टी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। इस सीट से प्रशांत किशोर खुद मैदान में नहीं उतरे हैं। जन सुराज ने चंचल सिंह को राघोपुर सीट से उतारा है। इसका मतलब यह है कि अब प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है। क्योंकि उनके रोहतास जिले की करगहर और वैशाली जिले की राघोपुर सीट पर ही चुनाव लड़ने की संभावना थी। उन दोनों ही सीटों पर जन सुराज ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़े : चुनाव को लेकर जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी, सिवान के फेमस डॉक्टर समेत ये होंगे उम्मीदवार


