क्या सीबीआई सुलझा पाएगी कथित बकोरिया हत्याकांड का रहस्य? कैम्प लगा कर रही है मामले की जांच

Palamu-09 जून 2015 को बकोरिया के भलवही घाटी में कथित तौर पर मारे गए 12 नक्सलियों के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच को रफ्तार दिया है, सीबीआई की स्पेशल टीम इस कथित हत्याकांड की जांच के लिए पलामू में कैंप कर रही है. अगले दो दिनों में और भी कई अधिकारियों का पलामू पहुंचने की संभावना है.

बताया जा रहा कि सीबीआई ने मामले में 70 फीसदी जांच को पूरा कर लिया है. जल्द ही ग्रामीणों से भी पूछताछ मामले की जमीनी सच्चाई प्राप्त की जाएगी.

बता दें कि 09 जून 2015 को बकोरिया के भलवही में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था. मृतकों में नक्सलियों का टॉप कंमाडर आर के उर्फ अनुराग और उसके बेटे का मारे जाने का दावा किया गया था, इस पुलिसिया कार्रवाई में चार नाबालिक के साथ ही एक पारा शिक्षक भी मारा गया था.

लेकिन घटना के बाद पुलिसिया दावे पर सवाल उठने लगे थें, फर्जी इंकाउटर बताते हुए मामले की जांच की मांग की जाने लगी थी. मामला मीडिया में उछलने के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया. लेकिन सीआईडी की धीमी रफ्तार से  तंग आकर होई कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था.

2018 से इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की ओर से करीबन 500 लोगों से पूछताछ की गयी है.  तत्कालीन डीजी, पलामी रेंज के डीआईजी, एसपी, एसपी अभियान, सीआरपीएफ और कोबरा कमांडेट से दुबारा पूछताछ की जा चुकी है. इस बीच बकोरिया मुठभेड़ में एफआईआर दर्ज करवाने वाले दरोगा मोहम्मद रुस्तम ने सीबीआई के सामने अपना बयान बदल लिया है.

मृतक उदय यादव और नीरज यादव के रिश्तेदार जवाहर यादव पांच वर्षों से इसकी लड़ाई लड़ रहे है, जवाहर यादव का दावा फर्जी मुठभेड़ कर नक्सलियों के नाम पर आम निर्दोष ग्रामीणों की हत्या किए जाने की है.

रिपोर्ट- संजीत 

.

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...